पानी निकालने के लिए ९ करोड़ रुपए खर्च करेगी मनपा
- by admin
- May 24, 2025
/ मुंबई
मानसून आने में महज कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में मनपा के सामने चुनौती है कि बाढ़ग्रस्त इलाकों की शिनाख्त कर वहां पहले से ही तैयारी कर ली जाए। शहर के कुछ इलाकों में अचानक आने वाली बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए मनपा ने १० डीवॉटरिंग पंप तैनात करने का निर्णय लिया है। ये ऐसे पोर्टेबल पंपिंग स्टेशन हैं, जिन्हें मुख्यत: ट्रकों पर लगाया जाता है और इनका उपयोग उन स्थानों से पानी निकालने के लिए किया जाता है, जहां भू-आकृति जटिल होती है, जैसे कि खनन क्षेत्र, निर्माण स्थल, खुदाई वाले गड्ढे और बाढ़ प्रभावित इलाके।जिन वाहनों पर ये पंप लगाए जाएंगे, वे संकरी और भीड़भाड़ वाली गलियों से आसानी से निकल सकते हैं। इन्हें चार साल की अवधि के लिए पट्टे पर लिया जाएगा, जिसकी लागत लगभग ८.८ करोड़ रुपए होगी। मनपा अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में बाढ़ प्रबंधन के लिए इस प्रकार के पंप पहली बार तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन वाहनों को लाने का मुख्य उद्देश्य उन्हें उन निचले इलाकों में भेजना है, जहां अचानक बाढ़ आ जाती है। बता दें कि पिछले वर्ष, चूनाभट्टी जैसे क्षेत्रों में अचानक हुई वर्षा के कारण फ्लैश फ्लडिंग हुई थी। मंगलवार को साकीनाका और कुर्ला जैसे क्षेत्रों में थोड़ी देर की बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया था।कई क्षेत्रों में मध्यम या भारी बारिश के दौरान अत्यधिक जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित नहीं किया गया होता इसलिए वहां पारंपरिक पंप नहीं लगाए जाते। ऐसे में उन क्षेत्रों में बाढ़ को कम करने के लिए अतिरिक्त उपायों की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा, ‘इन वाहनों की खरीद के लिए निविदा स्वीकृति प्रक्रिया में है। हमें उम्मीद है कि जून के पहले सप्ताह तक ये वाहन हमारे पास आ जाएंगे।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin