बेस्ट में यात्रा के दौरान पॉकेटमारों से रहें सावधान!
- by admin
- Apr 19, 2022
मुंबई : बेस्ट में यात्रा के दौरान कई बार यात्रियों का सामान चोरी हो जाता है, जिसमें पॉकेटमार मोबाइल में अधिक हाथ साफ करते हैं। हालांकि कभी-कभी यात्री बेस्ट में अपना सामान स्वयं भूल जाते हैं, जिन्हें बेस्ट की ओर से यात्रियों को वापस लौटाता जाता है। बेस्ट प्रशासन ने मार्च महीने में मिले मोबाइल फोन को यात्रियों को वापस लौटाने की जानकारी दी है और 13 मई को बेस्ट में आकर ले जाने की अपील की है। साथ ही बेस्ट ने लोगों से अपील की है कि बेस्ट में यात्रा के दौरान पाॅकेटमारों से सावधान रहें और अपने सामान का ध्यान रखें, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
बता दें कि बेस्ट में अब आरामदायक और वातानुकूलित बसों की संख्या बढ़ी है। आरामदायक यात्रा के दौरान यात्री अपना सामान कई बार बसों में भूल जाते हैं अथवा कई बार चोरी भी हो जाता है, जो बेस्ट बसों के कर्मचारियों को मिलता है। बेस्ट ने लोगों से अपील की है कि जिनके मोबाइल बेस्ट बसों में गायब हुए या भूल गए ऐसे लोग अपनी पूरी जानकारी के साथ मोबाइल लेने के लिए बेस्ट डिपो में आए। बेस्ट प्रशासन ने उनके पास जमा हुए मोबाइल की जनाकारी बेस्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है, जिसमें किस कंपनी का कौन सा मोबाइल है इसकी जानकारी बेस्ट ने अपनी वेबसाइड bestundertaking.com पर दी है। बेस्ट प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बेस्ट में यात्रा के दौरान चोरों से सावधान रहें और अपनी मूल्यवान वस्तु को संभाल कर रखें, जिससे उन्हें सफर के दौरान समस्याओं का सामना न करना पड़े। बेस्ट इसके पहले भी समय-समय पर बस में छूटे सामानों को यात्रियों को वापस लौटाने का काम करती रही है।

रिपोर्टर
admin