सोने के प्रति मोह मोहभंग, आयात ३० प्रतिशत घटा
- by admin
- Apr 10, 2023
मुंबई, सोने के प्रति हिंदुस्थानियों का मोह इसकी प्रमुख वजह है लेकिन बीते वित्त वर्ष के पहले ११ महीनों में हिंदुस्थानियों का सोने के प्रति मोहभंग हुआ है। नतीजतन, देश के सोने का आयात बीते वित्त वर्ष के अप्रैल २०२२ से फरवरी २०२३ के दौरान करीब ३० प्रतिशत घटकर ३१.८ अरब डॉलर रह गया, ऐसा खुलासा वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से हुआ है।
बता दें कि सीमा शुल्क की ऊंची दरों तथा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने का आयात घटा है। वित्त वर्ष २०२१-२२ की समान अवधि में पीली धातु का आयात ४५.२ अरब डॉलर रहा था। अगस्त, २०२२ से सोने का आयात लगातार नकारात्मक बना हुआ है। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कोलिन शाह ने मीडिया से कहा, ‘भारत ने अप्रैल-जनवरी, २०२३ के दौरान लगभग ६०० टन सोने का आयात किया है। ऊंचे आयात शुल्क की वजह से इसमें गिरावट आई है। सरकार को घरेलू उद्योग की मदद करने और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए शुल्क के हिस्से पर विचार करना चाहिए।’ मात्रा के लिहाज से देखा जाए तो देश सालाना ८००-९०० टन सोने का आयात करता है। पिछले वित्त वर्ष के ११ माह के दौरान रत्न एवं आभूषण निर्यात ०.३ प्रतिशत घटकर ३५.२ अरब डॉलर रह गया। वैâड पर काबू के लिए सरकार ने पिछले साल सोने पर आयात शुल्क १०.७५ प्रतिशत से बढ़ाकर १५ प्रतिशत कर दिया था।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin