टोइंग का पैसा सरकार के खजाने में जमा न करके अपनी जेब में डाल राही है एजेंसी
- by admin
- Apr 30, 2023
ठाणे. ट्रैफिक पुलिस व निजी टोइंग वैन एजंसियों की सांठ-गांठ में चल रहे करोड़ों के भ्रष्टाचार का ठाणे के धर्मराज्य पक्ष के संगठक अजय जया ने पर्दाफाश किया है। अजय जया ने आरोप लगाया है कि ठाणे शहर में बढ़ते यातायात जाम को कम करने के लिए यातायात विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से निजी टोइंग वैन का उपयोग किया जा रहा है। टोइंग वैन वालों को पुलिस प्रशासन ने वाहनों को टो करने के लिए २०० रुपए दंड लेने की अनुमति दी है, जिसमें उन्हें अपने टोइंग वैन के डीजल, रखरखाव तथा कर्मचारियों को वेतन देना है। जया का आरोप है कि यातायात विभाग और टोइंग एजेंसी वसूली तो कर रहे हैं लेकिन यह राशि सरकार के खजाने में जमा न करके अपनी जेबों में डाल रहे हैं।
आरटीआई एक्टिविस्ट जया ने बताया कि सूचना का अधिकार (आरटीाई) द्वारा जो जानकारी प्राप्त हुई है वह चौंकानेवाली है। जया ने बताया कि वागले प्रभाग के यातायात पुलिस विभाग के पास कुल चार टोइंग वैन उपलब्ध हैं, जिससे उन्होंने १ मार्च, २०२३ से १० अप्रैल, २०२३ के दौरान ४१ दिनों में कुल ९८१ वाहनों पर टोइंग की कार्रवाई की, जिसके अनुसार प्रत्येक टोइंग वैन ने २४६ वाहन टो किए हैं। ४१ दिनों में १ टोइंग वैन द्वारा २४६ अर्थात १ दिन में केवल ६ वाहनों पर कार्रवाई की गई है। जया ने कहा कि यदि एक वैन दिन में केवल ६ वाहनों पर कार्यवाई करती है तो इससे वे दिन में केवल १,२०० रुपए ही कमा रहे हैं। लेकिन एक टोइंग वैन के एक दिन के कर्मचारियों की वेतन तथा डीजल व रखरखाव में लगभग ५,००० हजार रुपए का खर्च आता है तो ऐसे में टोइंग वैन मालिक घाटे में होने के बावजूद कैसे अपना कार्य कर रहे हैं? इससे यह साफ होता है कि इसमें बहुत बड़ा झोल है। साथ ही जया ने कहा कि एक टोइंग वैन में एक बार में कुल ६ वाहन टो किए जा सकते हैं तथा एक टोइंग वैन दिन में लगभग ८ फेरी लगाती है तो ऐसे में एक वैन दिनभर में लगभग ४० से ४५ वाहन टो करती है। लेकिन केवल ६ वाहनों पर कार्रवाई दर्शाई जाती है तो बाकी वाहनों द्वारा लिए गए पैसे किसके पास जाते हैं? इन आंकड़ों के आधार जया ने यह अंदेशा जताया कि पुलिस व टोइंग वैन के मालिकों द्वारा पैसों का बहुत बड़ा घोटाला किया जा रहा है। धर्मराज्य पक्ष ने इस सार्वजनिक भ्रष्टाचार मामले की गंभीर रूप से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
जया ने बताया कि इस विषय में ठाणे यातायात पुलिस विभाग के उपायुक्त विनय राठौड से बात करने पर एक तरफ उन्होंने जल्द ही २०० व ५०० रुपए की रसीद को एक करने व मामले पर कार्रवाई करने की बात कही तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने नो पार्किंग में खड़े वाहनों व टोइंग किए गए वाहनों पर सख्त रुख अपनाने व अधिक दंड वसूलने की बात कही।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin