लाइक अथवा शेयर करके प्रतिदिन घर बैठे हजारों रुपए कमाने का झांसा
- by admin
- May 20, 2023
मुंबई, ‘घर बैठे यू-ट्यूब वीडियोज या अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी पोस्ट को सिर्फ लाइक अथवा शेयर करके प्रतिदिन घर बैठे हजारों रुपए कमाएं’, ऐसा झांसा देनेवाला को ई-मैसेज यदि आपके स्मार्ट फोन खासकर व्हॉट्सऐप आदि पर आए तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि ये निश्चित तौर पर साइबर सेंधमारों द्वारा आपको मूर्ख बनाने का प्रयास हो सकता है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ३ ऐसे ही अलग-अलग मामलों में १२ ठगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग फेसबुक, व्हॉट्सऐप या फोन पर सामान्य मैसेज भेजकर लोगों को ‘पार्ट टाइम जॉब’ का प्रलोभन देते थे और फिर यू-ट्यूब अथवा दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वीडियो पोस्ट लाइक, शेयर, फॉलो, सब्सक्राइब करने पर प्रति लाइक ५० से १५० रुपए देने यानी जितना ज्यादा लाइक, उतना ज्यादा कमीशन का प्रलोभन देते थे।
बता दें कि मुंबई पुलिस की हद में पिछले करीब ४ महीनों में ऑनलाइन टास्क फ्राॅड के मामलों में जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ है। जनवरी २०२३ से अप्रैल २०२३ के बीच साइबर ठगों ने करीब १७० लोगों को साढ़े पांच करोड़ रुपए का चूना लगा दिया था। बेतहाशा बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने का निर्देश मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने साइबर सेल सहित सभी पुलिसकर्मियों को दिया था। डीसीपी बालसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में जांच के दौरान दक्षिण विभाग साइबर सेल की टीम ने ३० मार्च २०२३ से ५ अप्रैल २०२३ के बीच दर्ज २५,३५,७५० रुपयों की ठगी के एक मामले में ६ आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, ११ मोबाइल फोन व विविध फर्जी कंपनियों की जानकारी हासिल हुई। इसी तरह पूर्व साइबर विभाग की टीम ने ५ मार्च से १८ मार्च के बीच २७ लाख रुपए की ठगी के मामले में ३ आरोपियों को तो वहीं १० जनवरी से १० फरवरी, २०२३ के बीच १०,८७,००० रुपयों की ठगी के एक अन्य मामले में ३ लोगों को राजस्थान के अजमेर व भीलवाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin