गोरेगांव से मुलुंड के बीच १२.२ किमी लंबी भूमिगत सुरंगों के निर्माण के लिए आखिरकार मनपा को मिले ठेकेदार!
- by admin
- Jul 12, 2023
मुंबई, महानगर मुंबई मनपा की महत्वाकांक्षी गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (जीएमएलआर) परियोजना के तहत बनने वाली दो भूमिगत सुरंगों के निर्माण के लिए आखिरकार मनपा को कंपनियां मिल ही गर्इं। ८ महीने बाद तीन कंपनियों ने निविदा भरा है। मनपा ने पिछले वर्ष अक्टूबर में इस परियोजना के लिए निविदा जारी किया था और कुल ४ बार इस निविदा जमा करने की तारीख को बढ़ा चुकी है।
पश्चिमी और पूर्वी उपनगर के अंतिम छोर को जोड़ने के लिए मनपा गोरेगांव से मुलुंड के बीच १२.२ किमी लंबी जीएमएलआर परियोजना बना रही है। इसके तहत ४.७ किमी लंबी भूमिगत सुरंग बनाने की योजना है। इसके लिए लगभग ६,३०० करोड़ रुपए खर्च करने का बजट है। अब एनसीसी लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो और एफकॉन्स इंप्रâास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इसके तहत पश्चिमी उपनगर में गोरेगांव को पूर्वी उपनगरों में मुलुंड तक कनेक्ट किया जाएगा। इसके तहत कई मुख्य सड़कों, भूमिगत सुरंगों और पुलों का निर्माण किया जाना है। इसमें कई पुलों और सड़क चौड़ीकरण का काम लगभग पूरा भी हो गया है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin