कोई टकराव नहीं है, बारामती के सभी राकांपा कार्यकर्ताओं में सद्भाव कायम है : अजित पवार
- by admin
- Feb 20, 2024
नवी मुंबई, वाशी में पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से बतचीत में अजित पवार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पहलुओं पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद किया जाएगा. एक सवाल के जवाब में पवार ने कहा, "कोई टकराव नहीं है, बारामती के सभी राकांपा कार्यकर्ताओं में सद्भाव कायम है." अटकलें लगाई जा रही हैं कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शरद पवार की बेटी और ननद सुप्रिया सुले के खिलाफ बारामती से चुनाव लड़ सकती हैं। बारामती को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है.
अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ‘महायुति' सरकार का हिस्सा है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल हैं.
बता दें कि महाराष्ट्र में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच कोई अधिकारी बातचीत नहीं शुरू हुई है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने रविवार को कहा कि बारामती में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट रहें. उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीट पर उनकी पत्नी और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले का मुकाबला हो सकता है.
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin