55 कांग्रेस पार्षद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की मौजूदगी में भाजपा में शामिल
- by admin
- Feb 25, 2024
मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ वाघाला नगर निगम के 55 कांग्रेस पार्षद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। चव्हाण हाल ही में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचन के बाद चव्हाण पहली बार नांदेड़ पहुंचे। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ये पार्षद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करते हैं।
इसी के चलते ये भाजपा में शामिल हुए। नांदेड़ वाघला नगर निगम निकाय के 81 सदस्यों में से कांग्रेस के पास 73 थे। चव्हाण के साथ पार्टी छोड़ने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक अमर राजुरकर ने कहा कि भविष्य में और पार्षद भाजपा में शामिल होंगे।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin