बढ़ेगी महायुति की ताकत? राज ठाकरे की NDA में एंट्री की अटकलें तेज, BJP को क्या होगा फायदा
- by admin
- Mar 15, 2024
मुंबई: लोकसभा चुनाव होने में गिने-चुने दिन बचे हैं. इलेक्शन कमीशन जल्द चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. इससे पहले राजनीतिक पार्टियां सीटों के बंटवारे और उम्मीदवार चुनने में जुटी हैं. विपक्षी दलों के इंडिया अलायंस और BJP की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है. इस बीच उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे की मनसे के NDA में शामिल होने की अटकलें तेज हो चली हैं.
जानकारों का कहना है कि महायुति (BJP- शिवसेना शिंदे गुट, एनसीपी अजित पवार गुट) में राज ठाकरे की पार्टी मनसे की एंट्री हो सकती है. BJP सीधे तौर पर अपनी तरफ से सीट न देकर शिंदे की शिवसेना कोटे से एक सीट दे सकती है. शिवसेना MNS को मुंबई की दक्षिण मुंबई सीट देकर उसकी NDA में एंट्री करा सकती है.
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin