पंजाब नेशनल बैंक में लूट, सिक्योरिटी गार्ड ने हवाई फायर करते हुए मचाई दहशत, 7 लाख रुपये लेकर फरार
- by admin
- Jul 16, 2024
शाम 4:30 बजे एक संदिग्ध सिक्योरिटी गार्ड ने बैंक के अंदर हवाई फायर कर दहशत मचाई। इसके बाद गार्ड बैंक से 6.64 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी गार्ड की तलाश में शहर भर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।
विजय नगर थाना क्षेत्र में सिक्का स्कूल के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में मंगलवार शाम 4:30 बजे एक संदिग्ध सिक्योरिटी गार्ड ने 6.64 लाख रुपये लूट लिए। घटना के दौरान गार्ड ने हवाइ फायर कर बैंक में हवाई फ़ायर भी किया और रुपये लेकर फरार हो गया।
पुलिस संदिग्ध की तलाश के लिए शहर भर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) विजय नगर शाम में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एक संदिग्ध सिक्योरिटी गार्ड ने बैंक में हवाई फायर किया। आरोपी रेनकोट पहने हुए था। आरोपी गार्ड के फायर करते ही बैंक में अफरा तफरी मच गई। आरोप बंदूक दिखाते हुए सीधे कैशियर के पास पहुंचा। इस दौरान दशहत में मारे सभी लोग नीचे बैठ गए।
आरोपी ने अपने साथ एक बैग लिए हुए था। आरोपी ने कैशियर को बंदूक दिखाते हुए बैग देकर उसमें कैश भरने को बोला। कैशियर ने करीब 6.64 लाख कैश बैग में रख दिया। इसके बाद आरोपी लोगों को धमकाते हुए बाहर निकल गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी का एक साथी बैंक के बाहर मौजूद था। वो बैंक के बाहर बाइक लेकर तैयार खड़ा था। जैसे ही आरोपी गार्ड लूट को अंजाम देते हुए उसके पास पहुंचा दोनों बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद बैंक से पुलिस को लूट की जानकारी दी गई।
एसीपी विजय नगर ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदिग्ध की तलाश के लिए शहर भर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin