काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रैश हुआ विमान, प्लेन में सवार 19 में से 18 की मौत
- by admin
- Jul 24, 2024
नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक विमान क्रैश हो गया। इसमें 19 लोग सवार थे। बताया गया है कि विमान रनवे से फिसल गया और बाहर जाकर क्रैश हो गया। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान एक निजी एयरलाइन कंपनी सौर्य एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 19 लोग सवार थे। इनमें 18 लोगों की मौत की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान पोखरा जा रहा था और सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं।
क्या होता है टेबलटॉप रनवे?
टेबलटॉप रनवे एक ऐसा रनवे होता है, जो आमतौर पर ऊंचाई पर स्थित होते हैं। ये रनवे किसी पठार या पहाड़ी इलाके पर होते हैं। इन रनवे के एक या दोनों तरफ गहरी खाई होती है। इसका मतलब है कि रनवे के एक या एक से ज़्यादा तरफ़ से ढलान बहुत ज़्यादा है। टेबलटॉप रनवे पर प्लेन लैंड कराना काफी कठिन होता है, क्योंकि अगर विमान रनवे से आगे निकल जाता है, तो वह सीधे नीचे गिरेगा।
भारत में भी है पांच टेबलटॉप रनवे
भारत में पांच हवाई अड्डों पर टेबलटॉप रनवे है। जिन हवाई अड्डों पर टेबलटॉप रनवे बने हुए हैं उनमें शामिल है- शिमला, कालीकट, मैंगलोर, लेंगपुई (मिजोरम) और पाकयोंग (सिक्किम)। इनमें से केरल और मैंगलोर के हवाई अड्डों पर पहले भी बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin