महिला को जिंदा निगल गया अजगर
- by admin
- Jul 25, 2024
इंडोनेशिया में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां
30 फुट लंबे अजगर ने पांच बच्चों की मां को जिंदा निगल लिया। यह घटना दक्षिण सुलावेसी के लुवु रीजेंसी में हुई।
38 वर्षीय महिला सिरियाती अपने बीमार बच्चे के लिए दवा खरीदने के लिए घर से निकली थी और उसके बाद से लापता हो गई। जब वह घर नहीं लौटी, तो उसके परिवारवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। महिला का पति आदियान्स्या उसे ढूंढते हुए जंगल पहुंचा, जहां उसने देखा कि एक विशाल अजगर उसकी पत्नी को निगलने की कोशिश कर रहा था। आदियान्स्या ने तुरंत अजगर को मार डाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। आदियान्स्या ने बताया कि उसने अजगर के मुंह में पत्नी के पैर को देखा, जिससे वह सहम गया। अजगर ने महिला पर तब हमला किया था जब वह पेड़ों के बीच से अकेली जा रही थी।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin