किलर व्हेल्स ने 1 करोड़ की याट समुद्र में डुबाई:चारों तरफ से घेरा, 2 घंटे तक हमला किया;
- by admin
- Jul 28, 2024
रिपोर्ट के मुताबिक, किलर व्हेल्स ने याट पर करीब डेढ़ घंटे तक हमला किया था। इसके बाद इसमें पानी भरने लगा था।
पुर्तगाल से ग्रीस जा रहे एक याट को 5 किलर व्हेल्स ने मिलकर डुबा दिया है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, 1 करोड़ की इस याट को भूमध्य सागर में किलर व्हेल्स ओर्कास ने घेर लिया। मामला 24 जुलाई का है, जिसकी जानकारी शनिवार को सामने आई।
रिपोर्ट के मुताबिक, 59
साल का व्यक्ति रॉबर्ट पॉवेल अपने साथियों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए 10 दिन की ट्रिप पर निकला था। यात्रा शुरू करने के 22 घंटे बाद व्हेल्स के समूह ने 39 फीट लंबी याट पर हमला बोल दिया। उन्होंने याट को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद वे याट पर वार करने लगीं।
ओर्कास के हमले के बाद याट भूमध्य सागर में 130
फीट नीचे डूब गई।
भूमध्य सागर में स्पेन से 2 मील दूर थी याट
करीब डेढ़ घंटे तक लगातार अटैक के बाद याट का निचला हिस्सा दबाव नहीं झेल पाया और 2 हिस्सों में टूट गया। इससे याट के लिविंग एरिया में पानी भरने लगा। पॉवेल ने बताया कि उस वक्त वे स्पेन के तट से सिर्फ 2 मील की दूरी पर था। याट के क्रू ने तुरंत मदद के लिए अलर्ट भेजा।
हमला शुरू होने के करीब 2 घंटे बाद एक स्पेनिश वेसल उनकी मदद के लिए वहां पहुंचा। उन्होंने क्रू सदस्यों को रेस्क्यू कर लिया। इसके कुछ ही मिनट बाद याट भूमध्य सागर में 130
फीट नीचे डूब गया।
पटाखों के धमाके से भी नहीं भागीं किलर व्हेल्स
पॉवेल ने बताया कि ओर्कास को देखकर ये नहीं लग रहा था कि वो वहां खेलने आई हैं। उन्हें पता था कि वो क्या कर रही हैं। ओर्कास याट के सबसे कमजोर हिस्सों को निशाना बना रही थीं। जब वो पहली बार याट से टकराईं तो ऐसा लगा कि कोई बड़ा सा पत्थर हमसे टकराया है। इसके बाद उन्होंने हमला तेज कर दिया। किलर व्हेल्स भेड़ियों की तरह अटैक कर रही थीं।
मीडिया से बात करते हुए पॉवेल ने कहा कि उसने व्हेल्स को भगाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की थी। उसने पानी में पटाखे छोड़े ताकि धमाके से व्हेल्स भाग जाएं। इसके बाद उसने याट का इंजन बंद कर दिया। इसके बावजूद किलर व्हेल्स लगातार हमला करती रहीं।
तस्वीर रॉबर्ट पॉवेल की है, जो अपना जन्मदिन मनाने के लिए याट से 10 दिन की यात्रा पर निकला था।
2 महीने पहले 50 फीट की याट डुबाई थी
इससे पहले मई में भी मोरक्को के पास किलर व्हेल्स के एक समूह ने 50 फीट लंबी याट को डुबा दिया था। इसके अलावा ओर्कास ने एक सेलिंग रेस में भी अटैक किया था। रेस के दौरान एक नाव नीदरलैंड से इटली जा रही थी। 15 मिनट का व्हेल्स का सामना करने के बाद आखिरकार उसके क्रू ने हार मानकर मदद मांगी। इसके बाद उन्हें रेस्क्यू कर लिया गया था।
ओर्कास डॉल्फिन की सबसे बड़ी प्रजाति होती हैं। ये काले और सफेद रंग की होती हैं, जो आमतौर पर मछलियों, पेंगुइन्स, सील और दूसरे समुद्री जीवों को खाती हैं। ओर्कास ज्यादातर समूह में ही अटैक करती हैं। इन ग्रुप्स में 40 ओर्कास तक मौजूद होती हैं।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin