७ महीने की प्रेग्नेंट ने रचा इतिहास
- by admin
- Sep 02, 2024
पैरालंपिक जैसे बड़े मंच पर मेडल जीतना किसी भी एथलीट के लिए आसान नहीं है। पेरिस पैरालंपिक में कोई खिलाड़ी हाथ से लाचार है तो किसी का पांव नहीं है। फिर भी ये एथलीट पैरालंपिक में गजब का जज्बा दिखा रहे हैं। ऐसी ही ग्रेट ब्रिटेन की एक महिला एथलीट हैं। इस महिला तीरंदाज ने ७ महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद पैरालंपिक में हिस्सा लेने की हिम्मत दिखाई और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। जोडी ग्रिनहैम प्रेग्नेंसी के दौरान मेडल जीतने वाली पहली पैरालंपिक एथलीट बन गई हैं। सेमीफाइनल मैच में पेट के अंदर बेबी का मूमेंट ज्यादा हो रहा था, जिसकी वजह से वह मैच हार गर्इं लेकिन ब्रॉन्ज मेडल मैच में उन्होंने सटीक निशाना लगाते हुए मेडल अपने नाम किया। ३१ साल की जोडी ग्रिनहैम ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में यूएसए की आर्चर फोएबे पैटरसन पाइन को करीबी मुकाबले में १४२-१४१ से हराया। गिनहैम ने जिस तीरंदाज को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता वह तीन साल पहले टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुकी थी।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin