अंबानी परिवार को धमकी देने वाला बिहार से गिरफ्तार, मुंबई ला रही पुलिस...
- by admin
- Oct 06, 2022
दरभंगा : जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से आज दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि मुंबई से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सुबह पांच बजे छापा मारकर एक व्यक्ति राकेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ मुंबई लेकर चली गई है। गौरतलब है कि बुधवार को रिलायंस फाउंडेशन के मुंबई स्थित अस्पताल मैं फोन कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल को बम विस्फोट कर उड़ा देना और मुकेश अंबानी तथा उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin