वायु प्रदूषण के मामले में मुंबई टॉप पर, कैसे खत्म होगा प्रदूषण?
- by admin
- Mar 13, 2023
मुंबई, वायु प्रदूषण के मामले में अन्य बड़े शहरों की तुलना में बहुत पीछे रहनेवाली मुंबई अब टॉप पर आ गई है। मुंबई में वायु प्रदूषण चरम पर है। पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बढ़ते वायु प्रदूषण से मुंबईकरों को तमाम बीमारियों की समस्या होने लगी है। इस मामले में जब लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, तब मनपा की और राज्य की ‘मिंधे’ सरकार की आंख खुली है और प्रदूषण पर अब प्रपंच शुरू हो गया है। राज्य की ‘मिंधे’ सरकार मुंबई में प्रदूषण रोकने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है तो मनपा प्रदूषण नियंत्रण के लिए कमेटी गठित कर मामले की लीपापोती में जुटी है। लेकिन हकीकत यह है कि मनपा द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं को कही भी रोकने का प्रयास नहीं किया गया, जिससे वायु प्रदूषण का टेंशन बढ़ गया है। कैसे प्रदूषण को कंट्रोल में किया जा सकता है, इसे लेकर अब मनपा और राज्य सरकार मंथन करने में लगी है। मनपा के पास अब तक प्रदूषण कम करने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं है तो वहीं ‘मिंधे’ सरकार ने जिस हवा शुद्ध करनेवाली मशीन को लगाने की घोषणा की है। लोगों ने उसे नकारा बताते हुए उसका विरोध किया है।
मनपा क्षेत्र में एक साथ बड़ी संख्या में निर्माणाधीन परियोजनाओं को शुरू किया गया। लगभग १० से अधिक मेट्रो लाइन, इमारत निर्माण, सड़क कंक्रीटाइजेशन, पुल निर्माण के साथ वाहनों की संख्या आदि में वृद्धि हुई है, जिसके चलते पिछले कुछ वर्षों मे मुंबई की वायु गुणवत्ता का स्तर नीचे गिर गया है। यह वायु गुणवत्ता अब स्वास्थ्य के लिहाज से घातक साबित होने लगी है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin