पुलिस बल के तंदुरुस्ती भत्ते में इजाफा किया जाए'
- by admin
- Mar 18, 2023
ठाणे, पुलिस वालों की बिगड़ती फिटनेस नई चिंता सबब बना हुआ। पुलिस का स्वास्थ्य बेहतर रहे और उनकी फिटनेस बरकरार रहे इसलिए सरकार की ओर से २५० रुपए तंदुरुस्ती भत्ता पुलिस कर्मियों को दिया जाता है। इतनी महंगाई में इतना कम तंदुरुस्ती भत्ता दिए जाने से पुलिसकर्मी अर्थिक रूप से परेशान हैं। अब पुलिस ने यह मांग की है कि उनके तंदुरुस्ती भत्ते में इजाफा किया जाए। उनका कहना है कि यदि इतना कम तंदुरुस्ती भत्ता दिया जाएगा, तो पुलिस अनफिट हो जाएगी और उनका पेट बाहर आना निश्चित है।
बता दें कि पुलिस बल के कर्मचारियों को मात्र ढाई सौ रुपए प्रति माह फिटनेस भत्ता दिया जाता है। इस ढाई सौ रुपए में आज क्या मिलता है? यह सभी को मालूम है। पुलिस ने मांग की है कि इसे बढ़ाकर कम से कम ३००० रुपए किया जाए तो वे अपनी फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए कदम उठा सकते हैं। आज इतनी महंगाई में नाश्ता करने पर भी सौ रुपए आसानी से खर्च हो जाते हैं। ऐसा सवाल उठाया जा रहा है कि ढाई सौ रुपए में एक माह की स्वास्थ्य सेवा वैâसे ली जा सकती है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin