१२५ करोड़ रुपए के स्ट्रीट फर्नीचर लगाने के टेंडर की कीमत अब २६३ करोड़ रुपए!
- by admin
- Mar 20, 2023
मुंबई, महानगर मुंबई में सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें फुटपाथ नवीनीकरण, पेंटिंग, गार्डनिंग, स्ट्रीट फर्नीचर आदि काम शुरू है। लेकिन मुंबई सौंदर्यीकरण योजना की आड़ में बड़े पैमाने पर घोटाला शुरू हैं। मुख्यमंत्री की अगुवाई में मनपा प्रशासक मनमानी तरीके से पुराने टेंडर रद्द कर उसकी कीमत बढ़ाकर पुन: टेंडर जारी कर रहे हैं। निजी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर में बड़े पैमाने पर हेर-फेर हो रहा है, जिसे लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष विरोध कर रही है और सौंदर्यीकरण परियोजना में आए दिन नए-नए घोटाले उजागर कर रही है। फुटपाथ नवीनीकरण में घोटाले के बाद अब चौराहों पर मनपा की ओर से लगाए जानेवाले स्ट्रीट फर्नीचर घोटाले को उजागर किया है।
मनपा ने फरवरी २०२१ में स्ट्रीट फर्नीचर लगाने के लिए १२५ करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया था, जिसके लिए कंपनी तक नियुक्त हो चुकी थी। लेकिन राज्य में ‘मिंधे’ सरकार आते ही और मनपा में प्रशासक नियुक्त होते ही पिछली सरकार के समय मनपा में जारी हुए इस टेंडर पर रोक लगा दी गई। उसे धीरे-धीरे रद्द कर दिया गया। बाद में उसकी कीमत बढ़ाकर पुन: जारी किया जा रहा है। उस १२५ करोड़ रुपए के स्ट्रीट फर्नीचर लगाने के टेंडर की कीमत अब बढ़ाकर २६३ करोड़ रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा इसमें जीएसटी सहित अन्य मामलों पर भी गड़बड़ी की गई है। जानकारों की मानें तो इस टेंडर को धीरे-धीरे ३०० करोड़ रुपए के आस-पास पहुंचाया जाएगा।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के नेता आदित्य ठाकरे ने इसे उजागर किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार के निर्देश पर मुंबई मनपा में घोटाले हो रहे हैं। इस मामले में सरकार के खिलाफ वे अभियान शुरू करेंगे। इससे पहले भी मुंबई में ४०० किमी तक सड़क कंक्रीटाइजेशन योजना में भी भ्रष्टाचार होने का मामला उजागर किया था।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin