नाले सफाई के बावजूद जलजमाव पर लगेगा २५ हजार का दंड
- by admin
- Mar 31, 2023
ठाणे, नाले की सफाई ठीक न होने के कारण बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या ठाणे शहर में देखने को मिलती है। इसके जिम्मेदार ठेकेदार होते हैं। ठेकेदार अपना कार्य उचित तरीके से करें और शहर में जलजमाव की समस्या न हो, इसलिए नाले की सफाई पर खुद ड्रोन से नजर रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही जिस किसी भी ठेकेदार द्वारा सफाई कार्य में लापरवाही बरती जाएगी, उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी ३१ मई तक नाले की सफाई का काम पूरा करना है। नाले की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष नालों की सफाई के साथ-साथ नालों से जुड़े नालों और सड़कों के किनारे की नालियों की भी सफाई की जाएगी। हर साल नालों की ठीक से सफाई नहीं होने पर जगह-जगह पानी जमा होने की घटनाएं होती हैं, वहीं ठेकेदारों द्वारा नालों से निकाला गया कीचड़ न हटाने के कारण गंदगी की समस्या देखने को मिलती है। इस वर्ष ठेकेदार अपना कार्य उचित तरीके से करें और शहर को गंदा भी न होने दें, इसलिए मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने नाले की सफाई पर ड्रोन की नजर रखने का निर्णय लिया है। मनपा आयुक्त खुद ड्रोन की फुटेज देखेंगे। जो भी ठेकेदार अपने कार्य में लापरवाही बरतेगा, उस पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नालों की सफाई के लिए कुल ९ करोड़ ९६ लाख ९७ हजार ९४२ रुपए खर्च किए जाएंगे।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin